सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित
लखनऊ। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर अरविन्द कुशवाहा, महामंत्री पद पर अमरेश पाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप सिंह को विजयी घोषित किया गया।
अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा को 967 वोट मिले। महामंत्री पद पर विजयी अमरेश पाल सिंह को 1046 वोट और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विजयी प्रदीप सिंह को 719 वोट मिले। बता दे कि 22 पदों के लिए हुए चुनाव में 119 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में 2532 अधिवक्ताओं ने वोट डाला। मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया 26 नवंबर को उपाध्यक्ष मध्य एवं उपाध्यक्ष कनिष्क के अलावा कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशियों के मतों की गणना की जाएगी।
इसके अलावा संयुक्त सचिव के तीन पदों के मतों की गणना 27 नवंबर को होगी, जबकि कार्यकारिणी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के मतों की गणना 28 नवंबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतों की गणना प्रतिदिन सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी।